फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बर्थ डे पार्टी में सलमान खान का अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन से गले लगकर मिलना और उससे भी अहम बात ये कि कैमरों की मौजूदगी में गले मिलना, अगर कोई अजूबा न माना जाए, तो भी ये कोई एक्सीडेंटल मामला भी नहीं बनता।
![]() |
| कैमरे की कैद में मिलन |
यहां तक कहा गया कि अभिषेक और ऐश्वर्या राय के रिश्तों में सहजता नहीं है और असहजता का आलम इतना है कि उनके बीच डायवोर्स तक की बातें होने लगीं। अब दुविधा ये है कि इसे कैसे समझा जाए। अगर मामला कोरी गप्पबाजी का होता, तो बच्चन अपने ब्लाग पर खंडन करते या कोई सफाई देते। जया बच्चन को भी पता है कि कैसे सफाई दी जाती है। अभिषेक और ऐश्वर्या राय की तरफ से भी कुछ नहीं कहा गया। इस खामोशी के दरमियां मामला कुछ साफ हुआ, जब श्वेता बच्चन के बेटे अगस्तया नंदा की एक्टर के तौर पर पहली फिल्म के प्रीमियर पर समूचा बच्चन परिवार कैमरे के सामने एक साथ दिखा। इसके बाद अभिषेक की बेटी आराध्या के स्कूल के सलाना जलसे के मौके पर भी बच्चन परिवार (अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या राय) साथ दिखे।इन सारी बातों को एक तार में पिरोएं तो ये समझ में आता है कि बच्चन सीनियर (अमिताभ-जया बच्चन) ने अपने एक बंगले (प्रतीक्षा) की वसीयत अपनी बेटी श्वेता के नाम कर दी है। इसमें कोई शंका नहीं है। अब इस वसीयतनामे को लेकर अगर बच्चन परिवार में किसी किस्म की उठा-पटक है, तो इसे गासिप ही मानेंगे, क्योंकि अधिकारिक तौर पर बच्चन परिवार कुछ नहीं कह रहा है। अगर कुछ लोग इस मामले को लेकर बच्चन परिवार की खामोशी को हकीकत मानना चाहें, तो मर्जी उनकी। अब रह जाती हैं दो बातें, जो आपस में कनेक्ट हैं। ये गासिप नहीं है कि सलमान और बच्चन पिता-पुत्र आपस में गले लगे। इसे महज संयोग भी माना जा सकता है या ये सोचा जा सकता है कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्तों की बुनियाद में बच्चन परिवार ने इतने सालों से सलमान खान और उनके परिवार से किसी भी किस्म का रिश्ता नहीं रखा। सार्वजनिक तौर पर भी दोनों पक्ष एक दूसरे से दूर ही रहे। सलमान हों या बच्चन, दोनों इतने समझदार और अनुभवी जरुर हैं कि किसी इवेंट को लेकर एडवांस में पता लगा लेते हैं कि कौन आ रहा है और कब आ रहा है। हर इवेंट में कैमरों की मौजूदगी को देखते हुए ये और ज्यादा अहम हो जाता है। इसे मद्देनजर रखते हुए अगर आनंद पंडित की पार्टी में गले मिलन मूमेंट को महज इत्तेफाक कहना खटकता है और यहां सवाल हो जाता है कि क्या बच्चन परिवार गले लगकर सलमान और उनके परिवार से रिश्तों में बेहतरी देख रहा है और मिलियन डालर सवाल- क्या इसका कहीं से कोई कनेक्शन अभिषेक-ऐश्वर्या के रिश्तों के भविष्य से जुड़ता है?
श्वेता बच्चन को बंगला दिए जाने से लेकर अभिषेक-ऐश्वर्या राय के रिश्तों में तल्खी और इसे लेकर बच्चन परिवार में असहजता की खबरों के बीच आनंद पंडित के जश्न की तस्वीरें इस पूरे मामले को कहां से कहां तक ले जाएंगी, ये दो बातों पर निर्भर करता है। पहला, या तो बच्चन परिवार में से कोई भी जनता जनार्दन के लिए खुलकर आए और पूरे मामले को वंस एंड ऑल क्वीयर कर दे, तो फिर गासिपबाजी की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। दूसरी बात, बच्चन परिवार खामोश रहकर गासिपबाजी को हवा देता रहे।
एक बात कही जाती है कि बिना आग के धुंआ नहीं उठता। आग कहां है, धुंआ कहां है, ये तो सिर्फ बच्चन जानें।याद आता है कि बड़े बच्चन ने शाहिद-करीना के किसिंग की क्लिप के बवाल पर कहा था कि पब्लिक लाइफ मे आने के बाद सेलिब्रिटी की जिंदगी में कुछ प्राइवेट नहीं रहता। इसी लाइन में बच्चन से गले मिलते सलमान खान की तस्वीरों का सच शुमार है, अगर समझ सकें तो समझ लीजिए, वरना इसे लेकर मसाला तो गासिपबाज देते रहेंगे।वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है, जवाब के लिए कमेंट बाक्स ओपन है।
बच्चन से जुड़े ये लिंक भी देखिए-
काश, अमिताभ-रेखा के साथ ये हो जाता
कर्ज का मर्ज सबसे भारी
इस ब्लाग के ये लिंक भी देखिए-
मामला रश्मिका का नहीं, लड़कियों की इज्जत का है
नाना की नानागिरी के लिए कुछ और इंतजार-







1 comment:
यहाँ कुछ भी permanant नहीं है, ना दोस्ती ना दुश्मनी..
Post a Comment