नेशनल क्रश के तौर पर पहचान बनाने वाली साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हिंदी फिल्मों में तेजी से अपनी जगह बनाई। अक्सर अपने हॉट लुक्स और ड्रेसेज से लेकर अफेयर के कई किस्सों को लेकर रश्मिका मंदाना मीडिया में बनी रहती हैं। इस बार उनका नाम एक ऐसे मामले से जुड़ा, जिसने तमाम लोगों के होश उड़ा दिए। कुछ दिनों पहले उनकी एक क्लिप वायरल हुई, जबकि असलियत में ये क्लिप किसी और लड़की की थी।
इस तकनीक को डीपफेक कहा जा रहा है। ये एक ऐसी तकनीक है, जिसमें किसी भी वीडियो क्लिप में चेहरे और आवाज को बदला जा सकता है। ये एक पुरानी तकनीक का नया वर्शन है। अब तक एक फोटो में किसी का चेहरा और बैकड्राप बदल दिया जाता था। इंटरनेट की दुनिया ऐसे फोटोज से भरी पड़ी है, जिसमें किसी लड़की के अश्लील फोटो पर किसी फिल्मी हीरोइन का चेहरा लगा दिया जाता है। लोग हीरोइन समझकर एंज्वाय करते हैं।
देश में साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए बड़े बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन किसी दूसरे चेहरे पर किसी हीरोइन के फोटो को लगाने की सच्चाई को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया गया। न तो साइबर क्राइम ने इस तरफ ध्यान दिया और न ही उन हीरोइनों ने कोई ध्यान दिया। इसे रोकने के लिए उस वक्त कुछ सोचा गया होता, तो मुमकिन था कि रश्मिका वाली घटना न होती, जो इंटरनेट से जुड़ी हर महिला के लिए भविष्य में गंभीर चुनौती बनेगी।
इस मामले का हल क्या है, साइबर क्राइम के एक्सपर्ट ही इस बाबत कुछ कर सकते हैं। रश्मिका के मामले को लेकर एक हल्की सी उम्मीद जागी है। दिल्ली साइबर क्राइम सेल इस मामले की जांच कर रही है। इस टीम ने इस केस में बिहार से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि इसी मामले से डिपफेक की समस्या का कोई हल निकल जाए। हल निकल आया, तो राहत की बात होगी, वरना आने वाले वक्त में न जाने कितनी युवतियों को रश्मिका मनांदा जैसे मामलों की चुनौती से दो-चार होना पड़ेगा।Hashtag
#Rashmikamandana #Deepfake #Internet #cybercrimecell #hindifilms #vichitranagri #anujalankar
2 comments:
Mamla female security ka hai...very true.
समय रहते इसे रोका जाना चाहिए..
Post a Comment